भारत के बारे में आप सबने बहुत कुछ सुना और पढ़ा होगा लेकिंग क्या जानते हैं की भारतीय रेल ने 13,00,000 से अधिक लोगो को रोजगार दिया हुआ हैं! यह संख्या कई देशो की आबादी से भी अधिक हैं !
ऐसे ही कई और मजेदार एवं रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमे फॉलो करे, एवं निचे दी गयी जानकारी या में कहु की पोस्ट को पढ़े.
1 ) पानी में तैरने वाला पोस्ट ऑफिस (FLOATING POST OFFICE):
इंडिया में दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क हैं यह बात तो अधिकतर लोग जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता हैं भारत में Aug -2011 में नए तरीके के पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन हुआ! इस नए तरीके के पोस्ट ऑफिस को फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस के नाम से जाना जाता हैं ! इसका उद्घाटन दल लेक, एवं श्रीनगर में हुआ था.
2 ) कुम्भ मेले का जमावड़ा:
कुम्भ मेला ही एक ऐसा मेला हैं जिसमे इतने लोग जमा होते हैं की इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता हैं!
3 ) कुम्भ मेले में जमा हुए लोगो की गणना:
कुम्भ मेले में इतने लोग जमा होते हैं जितने पुरे विश्व में कही नहीं होते हैं ! इसीलिए इस मेले को विश्व का सबसे बड़ा मेला मन जाता हैं एवं कुछ देश तो ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या भी कुम्भ मेले से काम होती हैं ! कुंभ मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सेशेल्स, किरिबाती, सेंट लुसिया, बार्बाडोस, मालदीव और माल्टा जैसे देशों की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है।
4 ) सेना:
भारत के पास अमेरिका एंड चीन के बाद विश्व की सबसे बड़ी सक्रिय सेना हैं!
5 ) भारत एक द्वीप:
लगभग 10 करोड़ वर्ष पहले भारत को एक द्वीप के रूप में जाना जाता था.
6 ) विश्व की सबसे पुरानी:
सिन्धु घाटी सभ्यता (3300 ईसापूर्व से 1700 ईसापूर्व तक, परिपक्व काल: 2550 ई.पू. से 1750 ई.पू.) विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक हैं! इसीलिए भारत सबसे पुरानी एवं उन्नत सभ्यताओं में से एक हैं!l
7 ) पृथ्वी की परिधि के बराबर स्टील:
बांद्रा वर्ली सीलिंक में पृथ्वी की परिधि के बराबर स्टील के तार हैं! इसे पूरा करने में कुल 2,57,00,000 मानव-घंटे लगे और इसका वजन भी 50,000 से अधिक अफ्रीकी हाथियों के बराबर है। एक अच्छे इंजीनियरिंग और वास्तुशिल्प का अद्भुद संगम या फिर कहे की चमत्कार।
8) दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान:
2,444 मीटर की ऊंचाई पर, हिमाचल प्रदेश के चैल में चैल क्रिकेट ग्राउंड हैं ! यह दुनिया में सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है। यह 1893 में बनाया गया था और चैल मिलिट्री स्कूल का एक हिस्सा है।
9) शैम्पू:
शैंपू करना एक भारतीय अवधारणा है! शैम्पू का आविष्कार भारत में किया गया था, वाणिज्यिक तरल नहीं, बल्कि जड़ी-बूटियों के उपयोग की विधि। शब्द 'शैम्पू' खुद संस्कृत के शब्द चम्पू से लिया गया है, जिसका अर्थ है मालिश करना।
10) कबड्डी प्रतियोगिता:
भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम ने सभी विश्व कप जीते हैं!भारत ने अब तक आयोजित सभी 5 पुरुष कबड्डी विश्व कप जीते हैं और इन टूर्नामेंटों में अपराजित रहा है। भारतीय महिला टीम ने आज तक आयोजित सभी कबड्डी विश्व कप भी जीते हैं।
ऐसी ही बहुत सारी रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमे FOLLOW करे, एवं EXCEL सीखने के लिए www.ashvicity.blogspot.com पर visit करे.
अन्य पढ़ने योग्य रोचक एवं अनसुने तथ्य:










Comments
Post a Comment