धरती का सबसे चालक एवं धूर्त जानवर (लोमड़ी):
लोमड़ी के बारे में रोचक जानकारिया:
लोमड़ी बहुत ही चालक एवं धूर्त होती हैं! लोमड़ी बहुत ही माहिर शिकारी भी होती हैं! यह कुत्ते जैसी दिखाई देती हैं! लोमड़ी भेड़िये से भी मिलती जुलती होती हैं! लोमड़ी सर्वाहारी होती हैं! वह पेड़ पोधो की पत्तियों के साथ साथ छोटे जानवरो को भी खा जाती हैं! वह ज्यादातर खरगोश, मोर, एवं बतख का शिकार करती हैं एवं समुन्द्र तट पर मछलियों, केकडो को भी खा जाती है!
लोमड़ी जमीं पर ही नहीं बल्कि पेड पर भी चढ़ सकती हैं! लोमड़ी पेड़ पर सोती भी है! लोमड़ी चालक होने की वजह से अपना घर कम बनती हैं और दुसरो के बनाये घरो पर ज्यादा कब्ज़ा करती हैं! लोमड़ी खुद के रहने के लिए जो जगह त्यार कराती है उसे मांद कहते हैं! लोमड़ी अकेले ही सबकुछ करना पसंद करती हैं! वो रहती भी अकेली हैं! शिकार भी अकेले ही करती हैं! जैसा की मेने कहा लोमड़ी पेड़ पर चढ़ सकती हैं उसके साथ ही वो अपने आपको पेड़ पर इतना सहज महसूस करती हैं की पेड़ पर भी शिकार कर सकती हैं! लोमड़ी भी दुसरो जानवरो की तरह थोड़ा भोजन जमा करके रखती है जो उसे जरुरत पड़ने पर काम आता है!
लोमड़ी के शरीरिक अस्तित्व के बारे में:
लोमड़ी 5 से 8 वर्ष तक जीवित रहती है! ज्यादा से ज्यादा वो 10 वर्ष तक जीवित रह पाती है! पूरी दिनिया में लगभग 20 प्रकार की लोमड़िया होती है! जिनमे से रेड फॉक्स सबजे ज्यादा पायी जाती है! लोमड़ी लगभग 15 से 20 किलोग्राम वजनी होती है! लोमड़ी कई तरह की आवाजे निकल सकती है एवं इसकी आँखे बिल्ली जैसी होती है!
लोमड़ी का स्वाभाव:
- लोमड़ी शिकार के पीछे भागते समय 30 से 35 किलोमीटर की रफ़्तार से दौड़ती है!
- लोमड़ी बिल्ली की ही तरह पहले थोड़ा पीछे हटती है और फिर अचानक उछलकर शिकार को दबोच लेती है!
- लोमड़ी की श्रवण शक्ति बहोत अच्छी होती है यह लगभग 40 फ़ीट दूर की आवाज को आसानी से समझ जाती है! छोटे छोटे जानवर के धीरे धीरे चलने, चूहों के कुतरने जैसी आवाज को भी लोमड़ी आसानी से समझ जाती है!
- जैसा की हमने ऊपर कहा रेड फॉक्स प्रजाति दुनिया में सबसे ज्यादा होती है इस प्रजाति की लोमड़िया भूरे, काले एवं क्रीम रंग की होती है!
- लोमड़ी के कान बहोत बड़े होते है!
- लोमड़ी के शरीर पर बहुत बाल होते है!
लोमड़ी के बारे में रोचक तथ्य:
- लोमड़ी दिन के बजाय रात में शिकार करना पसंद करती है!
- लोमड़ी को दिन की बजाय रात में ज्यादा अच्छे से दिखाई देता है! इसीलिए वह जब शाम होती है एवं सुबह होने वाली होती है तब ज्यादा शिकार करती है!
- लोमड़ी के कान बहोत बड़े होते है! जो 6 इंच के होते है! जो उसे गर्मी में ठंडा रखने में मदद करते है!
- लोमड़ी के शरीर पर बहुत बाल होते है! जो उसे -50 डिग्री सेल्सियस में रहने में मदद करते है एवं गर्मी में भी लोमड़ी आसानी से रह सकती है!
- भेड़िये, ऊदबिलाव एवं कुत्ते लोमड़ी के दुश्मन होते है! लोमड़ी के सामने कोई भी आ जाये वो हमेशा उनका सामना करती है! अगर उसे ऐसा लगाने लगता है की अब वो कुछ नहीं कर पायेगी तो बड़ी चालाकी से चकमा देकर वहा से भाग निकलती है!
- लोमड़ी में छोटे बच्चो की तरह बहुत जिज्ञासा होती है जिसकी वजह से वो कभी कभी गोल्फ की गेंद भी चुरा लेती है! उसे भी कुत्तो की तरह गेंद से खेलना बहुत पसंद होता है!
- लोमड़ी जब छोटे जानवरो को खा जाती है तो उनके घरो पर कब्ज़ा कर लेती है!
- लोमड़ी को अपना घर बनाने में बहुत आलस आता है!
- इसकी नाक नुकीली एवं पूंछ बालो से भरी होती है! इसकी आँखे बड़ी होने एवं कान तेज होने की वजह से वो शिकार को दूर से ही भाप लेती है!
- लोमड़ी गावों के आसपास ही रहती है जिससे की वो आसानी से शिकार को भाप सकें एवं जल्दी से गांव में जाकर शिकार कर सकें!
- कुछ जगह लोमड़ी को पाला भी जाता है!
- लोमड़ी कुत्ते जैसी दिखाई जरूर देती है किन्तु लोमड़ी पर भरोसा नहीं किया जा सकता!
ऐसी ही रोचक जानकारियों के बारे में जानने एवं EXCEL सीखने के लिए www.ashvicity.blogspot.com पर visit करे.


Comments
Post a Comment